भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मीता! क्या याद कभी आता है नाम / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=रामनरेश पाठक | |रचनाकार=रामनरेश पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=एक गीत लिखने का मन / रामनरेश पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
17:18, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
मीता! क्या याद तुम्हें आता है नाम,
क्या अब भी पड़ता है मुझसे कोई काम
क्या अब भी बजते हैं गंध भरे गीत,
आँखों में उगती है रह रह कर प्रीत
कौंध कभी जाते क्या फूलों के दाम
'मीता'! क्या याद कभी आता है नाम
क्या कोई पूछ कभी जाता है ठौर
क्या अब भी चलते हैं कहवे के दौर
दबे पाँव आ जाता है कभी 'सलाम'
मीता'! क्या याद कभी आता है नाम
फूल कभी जाती है क्या अब भी बेंत
देह कभी भर जाती है मुंह में रेत
औचक भी मुख से क्या कढता- हे राम?
'मीता'! क्या याद कभी आता है नाम!