भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यही तो है जिन्दगी / मन प्रसाद सुब्बा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) |
Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=मन प्रसाद सुब्बा | |रचनाकार=मन प्रसाद सुब्बा | ||
+ | |अनुवादक=बिर्ख खड़का डुबर्सेली | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} |
11:15, 6 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
कागज का एक कोरा पन्ना है यह जिंदगी
जिसमें एक छोटा लड़का
काल्पनिक चित्र खींचने की कोशिश कर रहा है
पेंसिल से रगाडकर
और फिर इरेजर से
घिसता-मिटाता
खींचते-मिटाते
पेंसिल भोथरी होने पर नुकीली बनाकर
फिर खींचता और मिटाता
हैरान होने तक यह क्रम दोहराता
चित्र अंकित होने की जगह अब तो
कागज में ही
इरेजर से
छेद होने लगा है
चित्र खींच रहे बालक की जिंदगी में भी अब
छेद होने
और अपंग होने का डर है
इतना ही नही
पेंसिल भी अब
हाथ में न आने जैसी
ठूंठी हो गयी है
एक और हँसी की बात
कि चित्र खींच रहा बालक भी
जैसे सफेद बाल वाला बूढ़ा हो गया है
मूल नेपाली से अनुवाद: बिर्ख खड़का डुबर्सेली