भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"करो जो जी में आये कौन किसको रोकता है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:15, 8 जुलाई 2017 का अवतरण
करो जो जी में आये कौन किसको रोकता है।
बडे आराम से वो क़त्ल करके घूमता है।
बदल देगा वो सारा फैसला ही देखना कल,
उसे मालूम है जज भी तो पैसा सूँघता है।
दिया चेतावनी है मंत्री के एक गुर्गे ने,
लगेगा दो तमाचा भ्रष्ट किसको बोलता है।
गुरू कक्षा में सोता है यही इतना नहीं है
अरे, वो कॅापियाँ भी भाँग खाकर जाँचता है।
किसी पर जुल्म होते देखकर कैसे रहूँ चुप
हमारा देश है, इससे हमारा वास्ता है।