भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक रसढारक प्रणयगीत / चंद्रभूषण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्रभूषण }} हरियर फुनगी नजर न आए पीयर पात चहूँ दिस छाए...)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:45, 14 जून 2008 के समय का अवतरण

हरियर फुनगी नजर न आए

पीयर पात चहूँ दिस छाए

हवा हिलोरि-हिलोरि बहे

मोरे मन महं आज बसंत रहे


गोरी तोरी देह बहुत सुकुआरी

केस झकोरि-झकोरि कहे

तोरे संग-संग में

मोरे अंग-अंग में

सुर लय गति ताल अनंत रहे


मोरे मन महँ हाँ मह-मह महके

तोरे तन महँ हाँ दह-दह दहके

धरती अंबर चह-चह चहके

गोरी तोरी-मोरी प्रीत चिरइया के

पर लागि अकास चलंत रहे


मोरे मन महँ आज बसंत रहे