भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वेा अच्छा आदमी था आ गया बातों में वो कैसे / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:10, 13 जुलाई 2017 का अवतरण

वेा अच्छा आदमी था आ गया बातों में वो कैसे।
शहर हैराँ है सारा आ गया झाँसों में वो कैसे।

वो बच्चा तो नहीं था, नासमझ भी तो नहीं था फिर,
बना सुर्खी जमाने भर के अखबारों में वो कैसे।

सियासत का परिन्दा वो बड़ा जाँबाज था लेकिन,
फँसा रंगीनियों में इश्क के खेलों में वो कैसे।

सुना है कल तलक कलियों पक डोरे डालता था वो,
मगर अब आ गया है ख़ुद बड़े फंदों में वो कैसे।

समय अब वो नहीं हैं, वो ज़माना भी नहीं उसका,
वफ़ादारी चला है ढूँढने चमचों में वो कैसे।