भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अच्छा हुआ जो रंजो ग़म से दूर हो गया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:31, 13 जुलाई 2017 का अवतरण

अच्छा हुआ जो रंजो ग़म से दूर हो गया।
वो लोरियाँ मिली हैं कि इन्सान सो गया।

पिंजरे का वो सुआ था जिसे प्यार था किया,
मौका मिला तो फुर्र से आज़ाद हो गया।

मेले में वो खोता तो उसे ढूँढ ही लेता,
वो बेंवफ़ा चुपके से मेरे दिल में खो गया।

पत्थर समझ रहे थे जिसे लोग कल तलक,
बच्चों की तरह रो के हथेली भिगो गया।

वो तो हमारे दिल में है दुनिया मगर कहे,
आता नहीं है लौट के दुनिया से जो गया।