भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या अच्छा, क्या बुरा सफ़र है चलना है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:33, 13 जुलाई 2017 का अवतरण

क्या अच्छा, क्या बुरा सफ़र है चलना है।
मिलें फूल या मिलें शूल क्या कहना है।

अपनी ताक़त को पहचानो शान्त रहो,
दरिया हो तो दरिया जैसा दिखना है।

आज का सूरज डूब गया तो डूब गया,
आने वाले कल का स्वागत करना है।

हमम र जायें खाली हाथ ये कैसे हो,
बड़ी-बड़ी उम्मीदें लेकर मरना है।