भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िंदगी के सभी ग़म भुला दीजिए / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:48, 18 जुलाई 2017 का अवतरण
ज़िंदगी के सभी ग़म भुला दीजिए।
सुरमई शाम है बस मज़ा लीजिए।
गर दिया रात तो चाँदनी भी दिया,
शुक्रिया उस ख़ुदा का अदा कीजिए।
आज हँसने, हँसाने का मौका मिला,
बस, यही सोचकर मुस्करा दीजिए।
लोग महफिल से जाँयें तो गाते हुए,
आप ऐसी ग़ज़ल गुनगुना दीजिए।
उस बेचारे की ये उम्र मरने की क्या?
सिर्फ़ बीमार है वो बचा लीजिए।