भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अगर उदास है वो तो कोई मजबूरी है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:51, 18 जुलाई 2017 का अवतरण

अगर उदास है वो तो कोई मजबूरी है।
कोई वज़ह है अगर दो दिलों में दूरी है।

आज जी भर के चाँदनी को अपनी देखेंगे,
हमारे पास अभी एक रात पूरी है।

आप जाँये तो मुस्करा के यहाँ से जाँये,
इस ग़ज़ल में ये शेर भी बहुत ज़रूरी है।

आप दे लाख दलीलें, हजा़र तहरीरें,
सही है वो जिसे समाज की मंज़ूरी है।

हरेक बात का उत्तर वो हाँ में देता है,
अजीब चीज़ ज़माने में जी-हुज़ूरी है।

हमारे घर से आज शाम का धुआँ न उठा,
तुम्हारे मयकदे की शाम तो अँगूरी है।