भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बहुत दिनों के बाद खिले दो फूल हमारे आँगन में / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:56, 18 जुलाई 2017 का अवतरण
बहुत दिनों के बाद खिले दो फूल हमारे आँगन में।
वो आखों के तारे, वो घर के उजियारे आँगन में।
घर के कोने - कोने में जैसे बहार -सी छाई है,
रंग बिरंगी उड़ें तितलियाँ साँझ - सकारे आँगन में।
जहाँ कभी खामोशी थी अब किलकारी की गूँजें है,
खेल रहा घर पूरा -पूरा प्यारे - प्यारे आँगन में।
स्वच्छ चाँदनी के लिवास में अन्धेरा भी चमक उठा,
रात परी जैसे उतरी है आज हमारे आँगन में।
जेठ गया, आषाढ़ आ गया ठंडक पड़ी कलेजे को,
श्याम सलोने जैसे लगते घन कजरारे आँगन में।