भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वही गगन भी छूता है जिसका ज़मीन से नाता है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:58, 18 जुलाई 2017 का अवतरण

वही गगन भी छूता है जिसका ज़मीन से नाता है।
मिट्टी का पुतला ही उड़कर चाँद पे ध्वज फहराता है।

उसको भी देखा है जो अपनी ज़मीन से जुड़ा हुआ,
उसको भी देखा है जो बनकर पतंग इतराता है।

बढी रोशनी है ज़रूर, पर उसमें है वो बात कहाँ,
नन्हा -सा वो दिया देखिये तूफाँ से लड़ जाता है।

सहनशीलता सिखा सिखा कर किसने मार दिया उसको,
एक शेर का बच्चा अब बिल्ली से क्यों मिमियाता है।

गुस्सा आया, प्यार भी आया, रूठे भी और मान गये,
तेरी इसी अदा पर मेरा दिल लट्टू हो जाता है।