भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गुलाबों की नई क़िस्मों से वो खु़शबू नहीं आती / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:04, 18 जुलाई 2017 का अवतरण

गुलाबों की नई क़िस्मों से वो खु़शबू नहीं आती।
बहुत बदला ज़माना वो कबूतर अब न वो पाती।

बढ़ी है रोशनी इसमें तो कोई शक नहीं लेकिन,
जिसे हम पूजते थे अब न वो दीया,न वो बाती।
 
ज़माने की हवा घर को हमारे छू नहीं सकती,
बड़े दावे से कहते थे कभी हम ठोंक कर छाती।

महीने भर का बच्चा माँ की ममता को तरसता है,
मगर माँ क्या करे दफ़्तर से जब छुट्टी नहीं पाती।

सुना है आदमी की बादलों पर भी हुकूमत है,
मगर गर्र्मी में गौरैया कहीं पानी नहीं पाती।