भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कन्फ़ेशन- मिय कल्पा.... / उज्जवला ज्योति तिग्गा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उज्जवला ज्योति तिग्गा |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKCatMahilaRachnakaar}} | ||
<poem> | <poem> | ||
तो फ़िर बचता क्या है विकल्प | तो फ़िर बचता क्या है विकल्प |
13:22, 15 अगस्त 2017 का अवतरण
तो फ़िर बचता क्या है विकल्प
सिवाय कहने के / मान लेने के / कि
जी मंज़ूर है हमें / आपके सब आरोप
शिरोधार्य है आपकी दी हर सज़ा
जहाँ बांदी हो न्याय / सत्ता के दंड-विधान की
जिसमें नित चढ़ती हो निर्दोषों की बलि
दुष्ट / दोषी हो जाते हों बेदाग बरी
गवाह / दलील / अपील / सभी तो बेमानी है यहाँ
कि जिसमें तय हो पहले से ही फ़ैसले
जिनके तहत / यदि जब-तब
ज़िन्दगी के भी हाशिए से अगर / बेदख़ल कर
धकिया जाते हैं लोग / और
मनाही हो जिन्हें / सपने तक देखने
मनुष्य बने रहने की
नैराश्य और हताशाओं की
काल-कोठरी में / जुर्म साबित होने से पहले ही
काला पानी की सज़ा / आजीवन भुगतने को अभिशप्त