भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लौटता है कहाँ नेता चुनाव के बाद / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
अब मोबाइल आफ करके घूमता हूँ | अब मोबाइल आफ करके घूमता हूँ | ||
− | हो गया है बहुत | + | हो गया है बहुत कर्ज़ा चुनाव के बाद। |
</poem> | </poem> |
15:33, 24 अगस्त 2017 के समय का अवतरण
लौटता है कहाँ नेता चुनाव के बाद
गाँव हो गया फिर ठंडा चुनाव के बाद।
फिर वो बन्डी और तहमद, फिर वही
रख दिया खद्दर का कुर्ता चुनाव के बाद।
गाँव मैखाना बना था कल तलक
और अब जल नहीं मिलता चुनाव के बाद।
कहाँ बकरा और मुर्गा कट रहा था
कहाँ फिर वही भात सूखा चुनाव के बाद।
अब मोबाइल आफ करके घूमता हूँ
हो गया है बहुत कर्ज़ा चुनाव के बाद।