भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पिया बिन प्रीत / अर्चना कुमारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना कुमारी |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:39, 27 अगस्त 2017 के समय का अवतरण
फांस सी चुभन कोई
और सवाल कितने बेरहम
कि जबाब हुए कील से
और शब्द-शब्द एक सितम
प्रीत गर राधा हुई
कृष्ण बनेंगे प्रियतम
खंजरों की नोक पे
शहद की एक परत चढ़ी
बिन पिया के ही सखी
प्रीतिमय ज़िन्दगी रंगी रही।