भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इज़्ज़तपुरम्-45 / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:08, 18 सितम्बर 2017 के समय का अवतरण
टूटी सारंगियाँ
फूटे तबले
पुरानी किताबें
ठुमरी की
दादरा की
चाट गये
दीमक
मुजरे के
होठों पर
मरसिया का पाठ
देवदासी
नगरबधू
फिरदौस
तवायफ
रक्कासा
उपाधियाँ
अब कहाँ?
वेश्या का दर्द
और
रंडी का
लेबल है