भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुर्घटनाओं की खबरों से पटे रहे अख़बार / निधि सक्सेना" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निधि सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:05, 12 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

हम भूलने के लिए पढ़ते रहे
टीवी चीखता रहता
सूंघता रहा मृत्यु
हम कान से ओझल होने तक सुनते रहे
किसान रस्सियों से झूलते रहे
हम नही महसूस कर पाये उनका दर्द
कहीं सूखा पड़ा
बहे नयन
कहीं बाढ़ से बहा सब
न पहुँच सकीं हम तक उन की सुबकियां

रोज़ बलात्कार के बढ़ते किस्से
कचरे में कन्या भ्रूण के बढ़ते अंक
आँखो के आगे से गुजर जाते
परन्तु अब पलकें फड़फड़ाती नही

राह में किसी दुर्घटनाग्रस्त को देख
मदद को हाथ बढ़ते नही
रोता बच्चा देख
कदम क्षण को थमते नहीं
घोसले से गिरा चिड़िया का बच्चा देख
उसे उठा कर रखने को मन मचलता नही
असहाय बुजुर्गों को देख
जी पसीजता नहीं
मरती नदी को देख
टीस उठती नहीं
तिरंगे में लिपटे सैनिकों को देख
आँख नम नही होती
कवितायेँ पढ़ कर
मन भीगता नहीं

कि बहुत बुरा है दुर्घटनाओं का होना
पर बहुत बहुत बुरा है
संवेदनाओं का मर जाना
मन का स्पर्शहीन हो जाना
आत्मा का मर जाना
हमारा भावशून्य हो जाना.