भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अलग घरों मे / नील्स फर्लिन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील्स फर्लिन |संग्रह= }} <Poem> हम रहते...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:48, 16 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

हम रहते हैं अलग घरों में
लेकिन करते है सामना एक ही स्थिति का.
इसलिए थक जाते हैं, एक एक कर.

गहरे कहीं ईश्वर के वृहद् प्रकाश में
(जो मात्र माचिस की तीली के प्रकाश सा है
सर्द रास्तों के शोर में)
हमारी हथेलियाँ अधिकाधिक सुकून पाती हैं.

(मूल स्वीडिश से अनुवाद : अनुपमा पाठक)