भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यात्रा / सुरेश चंद्रा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चंद्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:40, 19 अक्टूबर 2017 का अवतरण

यात्रा तय है
सुनिश्चित करनी हैं,
केवल राहें

भूल संभव है
भटकाव भी
अनगिनत सरायों मे
ठहराव भी

निरभ्र सन्निधि
सुदूर चलती है
बेसब्र नियति
धीमी जलती है

यात्री, चयनित है
फिर भी, उसे चयन करना है,
गति और गंतव्य
गाथाओं के लिये

विदा से जन्मती,
नयी यात्राओं के लिये !!