भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उस सदी से इस सदी तक / सुरेश चंद्रा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चंद्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:58, 20 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

उस सदी से
इस सदी तक
सभ्यता हमारा प्रिय विषय रहा है
आप इसे उत्तरदायित्व का बोध कह सकते हैं

हम मनुष्य को नित समझने के लिए
मनुष्यता पर नित प्रयोग कर रहे हैं
आप इसे मानवता पर शोध कह सकते हैं

समाज गढ़ते हुए, हम भयभीत हैं
अपेक्षाओं और आशंकाओं के मध्य
स्वयं को आवश्यक प्रतीत होने की लालसा लिए
आप इसे निजता (स्वार्थ नहीं) का अनुरोध कह सकते हैं

सहूलियत के सरोकार से, हम लिपियों को बटोर कर
निचोड़ लेते हैं नए पृष्ठ, नयी संशोधित प्रतिलिपियाँ
आगत सदी मे सभ्यता के विषय को एक असंयमित नयी गति सौंप कर
आप इसे स्वायत्तता का प्रतिरोध कह सकते हैं