भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रकलन / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:46, 22 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
शब्द इतिहास की
भीड़, गमक, मूर्च्छना में
प्रसरित होते हैं
जंगल, नदी, पहाड़, परिवेश और संस्कृति को
रोमांच होता है
ठूँठ और वीरान का
एक नन्ही दूब
एक सदी-हवा मुस्कुराकर
सूरज को टेस करती है