भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रोहिंग्या और रोबोट सोफ़िया / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:25, 27 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण
नागरिकता खोते लाखों रोहिंग्या
जब पनाहगाह ढूढ रहे
रोबोट सोफिया को
नागरिकता देता एक मुल्क
उसके स्वागत की अपील कर रहा
विडम्बना का विकास है यह
अब सम्मेलनों में
सोफ़िया वक्तृता देगी, साक्षात्कार देगी
पत्रकार पूछेंगे -रोहिंग्या क्या बला है?
सोफ़िया बोलेगी - यह चिथड़े होती
मनुष्यता का आखिर दृश्य है
तुमको परेशानी होगी
पर जल्द ही हम
तमाम भले लोगों के साथ
चाँद-मंगल पर चला जायेगा।