भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चन्द्रमा आपको नहीं चाहता / आन येदरलुण्ड" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आन येदरलुण्ड |अनुवादक=अनुपमा पाठ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:01, 20 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
क्या आप चन्द्रमा को देख पा रहे हैं
चन्द्र किरणें आपको देख रही हैं
एक बकसुआ चाँद को छिपा सकता है
शायद आपके पास वह अंडाकृति न हो
चन्द्र किरणें आपको देख रही हैं
क्या आप चन्द्रमा को देख पा रहे हैं
चन्द्र किरणों को तो बकसुए से अलग पहचाना ही जा सकता है
वो उजली किरण आप सी नहीं है
चन्द्रमा आपको नहीं चाहता.
मूल स्वीडिश से अनूदित