भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"युद्ध / कैलाश पण्डा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश पण्डा |अनुवादक= |संग्रह=स्प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:17, 27 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

एक युद्ध दूसरे युद्ध को
जन्म देता
दूसरा तीसरे को
अनवरत
परम्परा कर निर्माण होता
मानवता का निवार्ण होता
प्रचण्ड अग्नि पथ पर
विकसित होती चिंगारी
समाधान समस्याओं का
रक्तपात से होता तो
चाँद से भी आगे
निकल गये होते हम।
विकसित से
विकासशील की चौखट पर
संग्राम की आहटों ने पहुंचाया
नागाशाकी हीरोशिमा के अंत से
अनभिज्ञ तो नहीं ?
कुत्सित बुद्धि के बंधन में
महाप्रलय को आमन्त्रण देते
श्मसान को देखो है हमने
मिट जाता अस्तित्व
होना न होना
महत्व नहीं रखता तब।