भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रेम के नाम पर / कैलाश पण्डा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश पण्डा |अनुवादक= |संग्रह=स्प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:23, 27 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
ना पल्लवित
ना पुष्पित
ये रजः कण
अपना कुछ भी नहीं होता
केवल बहाव में
बहते हैं
जो स्वयं को
प्रेयस् हो
वही करते हैं
धूप से पायी
स्वयं की चमक
रंगों के आकर्षण को
महज प्रेम के नाम पर
अर्पित कर देते हैं
स्वयं को सार्थक कर।