भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"स्नेहमयी आंखों से / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार मुकुल |संग्रह=सभ्यता और जी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:45, 3 जनवरी 2018 के समय का अवतरण
{{KKCatK avita}}
हेरा था
स्नेहमयी आंखों से
पछाड़ों को थामती
उर्मित दृष्टिकोरों से
देती रवानी
रक्त-धार को नयी
मुखर मौन से
मम अंतर मथ
रंजना की
सुस्मित मधुपोरों से
रंजक मन मुकुल
मुकुलित कर
अनंत की सीमा में
रेखा से बांध
दिया मुक्ति का वर।