भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्यों न बोलें ये व्यथाएँ / राहुल शिवाय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=राहुल शिवाय |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
21:02, 23 फ़रवरी 2018 का अवतरण
हे कलयुग के राम
सिया की अग्निपरीक्षा
कब तक लोगे
नारी का सम्मान यही है
देह है नारी
घुटती रहे महल में तो सति
है बेचारी
लछमन रेखा मर्यादा की
पार नहीं की
पर वह आँगन पार गई
तो भाग्य भाल पर
क्या लिक्खोगे
देख न पाए करती रही जो
हृदय-समर्पण
न्योछावर कर डाला उसने
तन, मन, जीवन
माली का है मूल्य चुकाया
याकि पुष्प का
एक बार अंतर में
झांक स्वयं से पूछो
तब समझोगे
बहुत सरल है दुनिया में
संबंध बनाना
नहीं सरल पर दुनिया में
संबंध निभाना
अगर परीक्षा ही लेनी है
तुम भी दे दो
क्या वनवास सिया को देकर
अग्निपरीक्षा
तुम भी दोगे
रचनाकाल-14 फरवरी 2018