भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओस है आंख का पानी शायद / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रंग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:45, 13 मार्च 2018 के समय का अवतरण

ओस है आँख का पानी शायद
फूल लिखता है कहानी शायद

गुनगुनाने लगे हैं भँवरे भी
धुन फ़िज़ाओं को सुनानी शायद

कोई बनवा के गया ताजमहल
इश्क़ की है ये निशानी शायद

ज्वार उठने लगा समन्दर में
आई नदियों पर जवानी शायद

आसमाँ पर जमीं तलाश रहा
है नयी दुनियाँ बसानी शायद

है हवा में महक समायी हुई
खिल गयी रात की रानी शायद

रो रहा जार-जार है कोई
पड़ गयी याद भुलानी शायद