भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रबंधन का अब उसको, सलीक़ा हो गया है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:43, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

प्रबंधन का अब उसको, सलीक़ा हो गया है।
ख़ुदा सा सर्वव्यापी, दरिंदा हो गया है।

यक़ीनन आज सच से, बड़ी ताक़त है बहुमत,
इसे पाकर दरिंदा, ख़ुदा सा हो गया है।

सियासत का है जादू, परिंदों का शिकारी,
लगाकर पंख उनके, फ़रिश्ता हो गया है।

प्रदूषण का असर है, या ए.सी. का करिश्मा,
हमारा ख़ून सारा, लसीका हो गया है।

हरा, भगवा ही केवल, बचे हैं आज इसमें,
तिरंगा था कभी जो, दुरंगा हो गया है।