भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जैसे मछली की हड्डी खाने वाले को काँटा है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:43, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
जैसे मछली की हड्डी खाने वाले को काँटा है।
वैसे मज़्लूमों का साहस पूँजीरथ का रोड़ा है।
सारे झूट्टे जान गए हैं धीरे धीरे ये मंतर,
जिसकी नौटंकी अच्छी हो अब तो वो ही सच्चा है।
चुँधियाई आँखों को पहले जैसी तो हो जाने दो,
देखोगे ख़ुद लाखों के कपड़ों में राजा नंगा है।
ख़ून हमारा कैसे खौलेगा पूँजी के आगे जब,
इसमें घुले नमक का उत्पादक पूँजीपति टाटा है।
छोड़ रवायत भेद सभी का खोल रहे हैं 'सज्जन’ जी,
जल्दी ही अब इनका भी कारागृह जाना पक्का है।