भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हर एक शक्ल पे देखो नक़ाब कितने हैं / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:41, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

हर एक शक्ल पे देखो नक़ाब कितने हैं।
सवाल एक है लेकिन जवाब कितने हैं।

जले गर आग तो उसको सही दिशा भी मिले,
ग़दर कई हैं मगर इन्क़िलाब कितने हैं।

जो मेरी रात को रोशन करे वही मेरा,
ज़मीं पे यूँ तो रुचे माहताब कितने हैं।

कुछ एक ज़ुल्फ़ के पीछे कुछ एक आँखों के,
तुम्हारे हुस्न से खाना ख़राब कितने हैं।

किसी के प्यार की क़ीमत किसी की यारी की,
न जाने आज भी बाक़ी हिसाब कितने हैं।