भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आजकल ये रुझान ज़्यादा है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:49, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
आजकल ये रुझान ज़्यादा है।
ज्ञान थोड़ा बयान ज़्यादा है।
है मिलावट, फ़रेब, लूट यहाँ,
धर्म कम है दुकान ज़्यादा है।
दूध पानी से मिल गया जब से,
झाग थोड़ा उफान ज़्यादा है।
पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको,
पर मेरा आसमान ज़्यादा है।
ये नई राजनीति है ‘सज्जन’,
काम थोड़ा बखान ज़्यादा है।