भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जीवन में कुछ बन पाते / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:49, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

जीवन में कुछ बन पाते।
हम इतने चालाक न थे।

सच तो इक सा रहता है,
मैं बोलूँ या जग बोले।

हारेंगे मज़्लूम सदा,
ये जीते या वो जीते।

पेट भरा था हम सबका,
भूख समझ पाते कैसे।

देख तुझे जीता हूँ मैं,
मर जाता हूँ देख तुझे।