भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सूर्य से जो लड़ा नहीं करता / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:58, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

सूर्य से जो लड़ा नहीं करता।
वक़्त उसको हरा नहीं करता।

सड़ ही जाता है हर वो फल आख़िर,
वक्त पर जो गिरा नहीं करता।

जा के विस्फोट कीजिए उस पर,
यूँ ही पर्वत हटा नहीं करता।

दिल जलाता है मौत आने तक,
इश्क़ में जो जला नहीं करता।

प्यार धरती का खींचता इसको,
यूँ ही आँसू बहा नहीं करता।

छोड़ कर पेड़ जो गया जल्दी,
फल कभी वो पका नहीं करता।