भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक बिन्दी लगा साँवली खिल उठी / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:59, 4 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

एक बिन्दी लगा साँवली खिल उठी।
चाँद को पा के ज्यूँ यामिनी खिल उठी।
 
गुदगुदी कर छुपीं धान की बालियाँ,
खेत हँसने लगे भारती खिल उठी।
 
बल्ब लाखों जले, खिन्न फिर भी महल,
एक दीपक जला झोपड़ी खिल उठी।
 
जब किसानों पे लिखने लगा मैं ग़ज़ल,
मुस्कुराया क़लम डायरी खिल उठी।
 
एक नटखट दुपट्टा मचलने लगा,
उसको बाँहों में भर अलगनी खिल उठी।
 
उसने पूजा की थाली में क्या धर दिया,
कुमकुमे हँस दिये रोशनी खिल उठी।