"आज की शब तो किसी तौर गुज़र जायेगी / परवीन शाकिर" के अवतरणों में अंतर
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
ज़ीस्त करने को मेरे पास बहुत कुछ है अभी | ज़ीस्त करने को मेरे पास बहुत कुछ है अभी | ||
आज की शब तो किसी तौर गुज़र जाएगी | आज की शब तो किसी तौर गुज़र जाएगी | ||
+ | |||
+ | आज के बाद मगर रंगे-वफ़ा क्या होगा | ||
+ | इश्क़ हैरां है सरे-शहर सबा क्या होगा | ||
+ | मेरे क़ातिल! तिरा अंदाज़े-ज़फ़ा क्या होगा | ||
+ | |||
+ | आज की शब तो बहुत कुछ है मगर कल के लिए | ||
+ | एक अंदेशा-ए-बेनाम है और कुछ भी नहीं | ||
+ | देखना ये है कि कल तुझ से मुलाक़ात के बाद | ||
+ | रंगे-उम्मीद खिलेगा कि बिखर जायेगा | ||
+ | वक़्त परवाज़ करेगा कि ठहर जायेगा | ||
+ | जीत हो जायेगी या खेल बिगड़ जायेगा | ||
+ | ख़्वाब का शहर रहेगा कि उजड़ जायेगा। | ||
</poem> | </poem> |
10:11, 9 जून 2018 के समय का अवतरण
आज की शब तो किसी तौर गुज़र जाएगी
रात गहरी है मगर चाँद चमकता है अभी
मेरे माथे पे तेरा प्यार दमकता है अभी
मेरी साँसों में तिरा लम्स महकता है अभी
मेरे सीने में तेरा नाम धड़कता है अभी
ज़ीस्त करने को मेरे पास बहुत कुछ है अभी
तेरी आवाज़ का जादू है अभी मेरे लिए
तेरे मलबूस की ख़ुशबू है अभी मेरे लिए
तेरी बाँहें तेरा पहलू है अभी मेरे लिए
सबसे बढ़कर मिरी जाँ तू है अभी मेरे लिए
ज़ीस्त करने को मेरे पास बहुत कुछ है अभी
आज की शब तो किसी तौर गुज़र जाएगी
आज के बाद मगर रंगे-वफ़ा क्या होगा
इश्क़ हैरां है सरे-शहर सबा क्या होगा
मेरे क़ातिल! तिरा अंदाज़े-ज़फ़ा क्या होगा
आज की शब तो बहुत कुछ है मगर कल के लिए
एक अंदेशा-ए-बेनाम है और कुछ भी नहीं
देखना ये है कि कल तुझ से मुलाक़ात के बाद
रंगे-उम्मीद खिलेगा कि बिखर जायेगा
वक़्त परवाज़ करेगा कि ठहर जायेगा
जीत हो जायेगी या खेल बिगड़ जायेगा
ख़्वाब का शहर रहेगा कि उजड़ जायेगा।