भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ? / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ? यौवन ...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | ||
+ | |संग्रह= निशा निमंत्रण / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
03:22, 16 जुलाई 2008 का अवतरण
क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ?
यौवन के उजड़े प्रदेश के,
इस उर के ध्वंसावशेष के,
भग्न शिला-खंडों से क्या मैं फिर आशा की भीत उठाऊँ?
क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ?
स्वप्नों के इस रंगमहल में,
हँसूँ निशा की चहल पहल में?
या खंडहर की समाधि पर बैठ रुदन को गीत बनाऊँ?
क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ?
इसमें करुण स्मृतियाँ सोईं,
इसमें मेरी निधियाँ सोईं,
इसका नाम-निशान मिटाऊँ या मैं इस पर दीप जलाऊँ?
क्या कंकड़-पत्थर चुन लाऊँ?