भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक पड़ाव / राम शरण शर्मा 'मुंशी'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी'
 
|रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी'
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=तोड़ो नहीं तार / राम शरण शर्मा 'मुंशी'
+
|संग्रह=तोड़ो नहीं तार /राम शरण शर्मा 'मुंशी'
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

22:39, 18 जुलाई 2018 के समय का अवतरण

दोपहर चढ़ रही है
धीरे-धीरे,
अन्धेरे के दानव धराशायी हो गए
कब के
श्वासें उमगती हैं, उठती हैं, तनती हैं,
समवेत स्वर
ऊपर उठता है
धीरे-धीरे !
आत्मा का ताप तपता है
स्नायु, माँस,पेशियाँ — मंज़िलें गिनती हैं,
आगे, और आगे
अनागत की चौड़ी चौपाल पर
यात्राएँ अनगिनत
            थमती, ठहरती हैं,
सुस्थिरता बढ़ती है
धीरे-धीरे !