भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक तुम्हारे जाने से / रंजन कुमार झा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> दिल से...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=रंजन कुमार झा |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
19:30, 1 अगस्त 2018 के समय का अवतरण
दिल से रिक्त हुआ ज्यों सीना
एक तुम्हारे जाने से
वासंती थी फ़िजा-छटाएँ, मन -मयूर के घन तुम थे
ग्रीष्म ऋतु में सर्द हवा की बहकी हुई छुअन तुम थे
अब न रहा वो साल-महीना
एक तुम्हारे जाने से
चार नयन दो मधुर ख्वाब के बुनते आए जाले थे
पास हृदय था और नहीं कुछ प्रेम-गान मतवाले थे
टूट गई वो मधुरिम वीणा
एक तुम्हारे जाने से
नीड़ एक करने की जिद थी, चाह रही हम साथ रहें
सुख-दुख की सारी घड़ियाँ में, लिए हाथ में हाथ रहें
रास न आता है अब जीना
एक तुम्हारे जाने से