भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फिर कोई / बालस्वरूप राही" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:45, 23 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
फिर कोई चेहरा बस गया निगाहों में।
खोए हुए क्षितिज फिर उभरे
अस्तमं सूरज फिर उबरे
फिर रेशम बिछ गया कंटीली राहों में।
जब से देखी हैं वे आंखें
उग आईं कंधों पर पांखें
फिर सपने उड़ चले अदेखी चाहों में।
जहां जहां भी छुआ गया हूँ
वहां वहां हो गया नया हूँ
फिर कोई कस गया जादुई बांहों में।
प्रौढ़ वासना बनी किशोरी
फिर बलवती हुई कमज़ोरी
मोम पिघलने लगी शबनमी दाहों में।