भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हों ऋचाएँ वेद की या आयतें कुरआन की / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=जज़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

08:42, 30 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

हों ऋचाएँ वेद की या आयतें कुरआन की
राह दोनों ही दिखाती हैं हमें ईमान की

हो कोई भी धर्म सब का एक ही पैग़ाम है
हो सभी के वास्ते सद्भावना इंसान की

आपसी विश्वास हर संबंध की बुनियाद है
चाह रहती है सभी को प्यार की सम्मान की

राष्ट्र का, माँ-बाप का वो नाम रौशन कर सके
परवरिश कुछ इस तरह से कीजिये संतान की

काश मिल जाए कोई तिनका सहारे की तरह
आ गयी है मेरी कश्ती ज़द में इक तूफ़ान की

आचरण व्यवहार उत्तम कीजिये अपना ‘अजय’
कीजिये मत फ़िक्र अपने रेशमी परिधान की