भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुभेंगे ख़ार तो रस्तों पे चलना छोड़ दोगे क्या / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=जज़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:52, 30 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

चुभेंगे ख़ार तो रस्तों पे चलना छोड़ दोगे क्या
कि मंज़िल तक पहुँचने का इरादा छोड़ दोगे क्या

मुहब्बत की है तो अंजाम तक पहुंचाइये साहिब
इसे अब बीच में आधा-अधूरा छोड़ दोगे क्या

हमें भी जानिबे मंज़िल इसी रस्ते से जाना है
हमारे वास्ते थोड़ा-सा रस्ता छोड़ दोगे क्या

न जाने रोज़ ही सड़कों पे कितने हादसे होते
घरों से मौत के डर से निकलना छोड़ दोगे क्या

अगर तुमसे कहे कोई कि शेरो-शाइरी छोड़ो
‘अजय’ बोलो चचा ग़ालिब को पढ़ना छोड़ दोगे क्या