भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्यार का ये आगाज़ बहुत ही अच्छा है / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=जज़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:07, 30 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
प्यार का ये आग़ाज़ बहुत ही अच्छा है
बातों का अंदाज़ बहुत ही अच्छा है
कह देना हर बात सरलतम शब्दों में
लिखने का अंदाज़ बहुत ही अच्छा है
लिखता हूँ मैं भावप्रण सुन्दर ग़ज़लें
दो गर तुम आवाज़ बहुत ही अच्छा है
उसका तो अंजाम सदा अच्छा होता
होता जब आगाज़ बहुत ही अच्छा है
शब्दों के हों पंख, क्षितिज हो चिंतन का
भरना फिर परवाज़ बहुत ही अच्छा है