भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दरमियाँ के फ़ासिले सब मिट गए / अजय अज्ञात" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=जज़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:08, 30 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
दरमियाँ के फ़ासले सब मिट गए
गुफ़्तगू से मसअले सब मिट गए
साथ जब ले कर चला माँ की दुआ
मुश्किलों के ज़लज़ले सब मिट गए
आ गयी है उम्र ऐसे मोड़ पर
झूठे सच्चे चोंचले सब मिट गए
फ़ेसबुक पर दब गया ऐसा बटन
यार जो थे दोगले सब मिट गए
इक मुक़द्दर का लिखा न मिट सका
और बाक़ी फ़ैसले सब मिट गए