भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िन्दगी इक सफ़र में गुज़री है / जंगवीर सिंंह 'राकेश'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> ज़िन्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:51, 4 अक्टूबर 2018 का अवतरण
ज़िन्दगी इक सफ़र में गुज़री है
उम्र भी उम्र भर में गुज़री है
ग़मज़दा तारों का हिज़ाब ओढ़े
एक शब रात भर में गुज़र है
इक कसीदा ग़ज़ल प रुख करूं तो
हर ख़ुशी चश्म-ए-तर में गुज़री है
चाँद की बेवफ़ाई के सदके
चाँदनी दोपहर में गुज़री है
एक जुगनू सहर दिखाएगा
शब इसी मोतबर में गुज़री है