भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"काश / सवाईसिंह शेखावत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सवाईसिंह शेखावत |संग्रह= }} {{KKCatK avita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:05, 17 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
{{KKCatK avita}}
एक जोड़ी जूते
कोने की दीवार से सटा कर रखे हुए
अगल-बगल गरदन झुकाए बैठी ख़ामोशी
खिड़की से झाँकता बुझा नीला आकाश
धूप से भरा किन्तु कुछ वीरान-सा दिन
घर के अहाते में पसरी परित्यक्त उपस्थिति
गलियारे तक चली आई मुखर अनुपस्थिति
काश, दृश्य में एक आदमी भी होता
इस होेने को दूर तक ले जाता हुआ!