भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वक़्त अपनी तरह से चलता है / जंगवीर सिंंह 'राकेश'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जंगवीर सिंंह 'राकेश' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=जंगवीर | + | |रचनाकार=जंगवीर सिंह 'राकेश' |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
18:39, 25 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
वक़्त अपनी तरह से चलता है
ये कहां टालने से टलता है
इक वही शख़्स ख़ुश है दुनिया में
हर कोई बस उसी से जलता है !
कोई बेचैन है मेरे अन्दर !
कोई तो करवटें बदलता है
मुफ़्लिसी जान खाये है मेरी!
वक़्त भी हक़ मेरा निगलता है
चाँद तारे भी हाथ मलते हैं
जब मिरा चाँद छत पे चलता है
मुझको महसूस तो करो यारो
मुझमें भी एक 'जान' पलता है
कैसा दस्तूर है ज़माने का,
आदमी आदमी से जलता है