भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वृत्त / निर्मला सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKRachna |रचनाकार=निर्मला सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:13, 19 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
मैंने एक वृत्त बनाया
छोटा लगा
दूसरा बनाया
छोटा लगा
लक्ष्य बिंदु के चारों ओर बनाये
सभी वृत्त
छोटे लगे
अब मैंने वृत्त बनाने छोड़ दिये हैं
लक्ष्य बिंदु तक पहुंचने के लिए
चारों ओर से अनगिनत रेखाएं खींचनी शुरू कर दी हैं।