भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लीला के करैया नेकु माखन चोरैया / कीरति कुमारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कीरति कुमारी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:27, 21 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
लीला के करैया नेकु माखन चोरैया,
दधि दूध के लुटैया रास-मंडल रचैया हैं।
गिरि के धरैया ब्रज द्वड़त बचैया,
गर्व इंद्र के हरैया वस्त्र गोपिन चोरैया हैं॥
वृषासुर दुष्ट बन बक के बधैया,
प्राण दासन रखेया घट-घट के रमैया हैं।
सोई दीनानाथ आज ‘कीरति कुमारी’ गृह,
जनम लेवैया दुख दारुण हरैया हैं॥