भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह मैंने माना जीवन-धन! / तोरनदेवी 'लली'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तोरनदेवी 'लली' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:00, 21 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
यह मैंने माना जीवन-धन!
सुन्दरता जीवन का मूल।
इस मायारूपी प्रप´्च में
सरल जगत जाता है भूल॥
रमणी के च´्चल नयनों का,
या सौन्दर्य प्रकृति का जाल।
तोड़ सका है इस पृथ्वी पर,
बिरला ही माई का लाल॥
किन्तु मधर फल जीवन का
यदि साधुशीलता पाऊँगी।
यह आशा है अखिल विश्व पर
पूर्ण विजय पा जाऊँगी॥